नागपुर / सब जानते हैं स्वार्थ बहुत खराब है, लेकिन इसे बहुत कम लोग छोड़ते हैं: महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर भागवत

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मानव स्वार्थ की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर चिंता जताई


भागवत के इस बयान को महाराष्ट्र के मौजूदा राजनीतिक संकट से जोड़कर देखा जा रहा



नागपुर. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को नागपुर में संघ के एक कार्यक्रम में मानव स्वार्थ की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा- सब जानते हैं कि स्वार्थ बहुत खराब बात है, लेकिन अपने स्वार्थ को बहुत कम लोग छोड़ते हैं। देश का उदाहरण लीजिए या व्यक्तियों का। भागवत के इस बयान को महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक संकट से जोड़कर देखा जा रहा है।



 


संघ प्रमुख ने कहा- सब मानव जानते हैं कि प्रकृति को नष्ट करने से हम नष्ट हो जाएंगे मगर प्रकृति को नष्ट करने का काम थमा नहीं है। सब जानते हैं कि आपस में झगड़ा करने से दोनों की हानि होती है, लेकिन आपस में झगड़ा करने की बात अभी तक बंद नहीं हुई है।


महाराष्ट्र : भाजपा सबसे बड़ी पार्टी









































पार्टीसीट
भाजपा105
शिवसेना56
राकांपा54
कांग्रेस44
बहुजन विकास अघाड़ी3
एआईएमआईएम2
निर्दलीय और अन्य दल24
कुल सीट288